logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अमरावती जिले के 800 कृषि सेवा केंद्र 2 नवंबर से तीन दिनों के लिए रहेंगे बंद


अमरावती: महाराष्ट्र फर्टिलाइजर पेस्टिसाइड सिडस डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर अमरावती जिला एसोसिएशन 2 नवंबर से आयोजित तीन दिवसीय हड़ताल में भाग लेगा. यह घोषणा अमरावती जिला कृषि सामग्री विक्रेता संघ के अध्यक्ष मिलिंद इंगोले ने की है.

उन्होंने कहा कि अमरावती जिले की 800 से अधिक कृषि सेवा दुकानें इस आंदोलन में भाग लेंगी. वहीं जिले की सभी दुकानें तीन दिनों तक बंद रहेंगी.

मिलिंद इंगोले ने कहा कि सरकार ने नए कानून में बीज और कीटनाशक खराब होने पर कृषि केंद्र संचालकों को मुआवजा देने का प्रावधान किया है, इसी तरह गैंगस्टर और उपद्रवियों पर एमपीडीए की कार्रवाई होगी. इसका पूरे महाराष्ट्र में विरोध हो रहा है.

इसलिए इन कानूनों के विरोध में 2 नवंबर से तीन दिनों तक राज्य के सभी कृषि सामग्री विक्रय केंद्र शत-प्रतिशत बंद रहेंगे.