logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: इर्विन में पहले दिन 800 मरीजों को मिला मुफ्त इलाज


अमरावती: जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सभी सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती होने वाले मरीजों को मुफ्त इलाज और स्वास्थ्य सेवाएँ दी जा रही हैं और इस निर्णय का कार्यान्वयन 15 अगस्त से शुरू हो गया है.

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि पहले दिन जिला सामान्य अस्पताल में लगभग 800 मरीजों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया गया है. सरकारी अस्पतालों में भर्ती होने वाले अधिकांश लाभार्थी मरीज आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से हैं.

ये मरीज इलाज और दवा से वंचित न रहें, इसके लिए राज्य सरकार ने सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं निःशुल्क करने का निर्णय लिया है. इस फैसले पर 15 अगस्त से अमल शुरू हो गया है.

इस संबंध में जिले में सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं जिन्हें सामान्य अस्पताल के सामने स्थापित किया गया है. इसके तहत जिले के जिला सामान्य अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, संभागीय रेफरल अस्पताल, उपजिला अस्पताल, ग्रामीण अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आरोग्यवर्धिनी केंद्र में मुफ्त इलाज उपलब्ध होगा.

बुधवार को इरविन में करीब 800 मरीजों का मुफ्त इलाज किया गया. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से भी अपील की है कि अगर कोई मरीजों से पैसे लेता है तो इसकी जानकारी उन्हें दें.