logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: जिले में 89.94 फीसदी जल भंडारण, 56 परियोजनाओं में पिछले वर्ष की तुलना में एक प्रतिशत की वृद्धि


अमरावती: जिले में लगातार हो रही बारिश के साथ-साथ परियोजना क्षेत्र में भी बारिश के कारण बड़ी, मध्यम एवं लघु परियोजनाओं जैसी 56 परियोजनाओं में जल भंडारण बढ़ गया है। इनमें से कई परियोजनाएं लबालब हो गई थीं, इसलिए प्रशासन ने उन परियोजनाओं के दरवाजे खोल दिए हैं। इसमें एक बड़ी अपर वर्धा परियोजना और तीन मध्यम परियोजनाएं शामिल हैं। वर्तमान में 89.94 फीसदी जल भंडारण है।

पिछले वर्ष इन सभी परियोजनाओं का जल भंडारण 88.38 था. इस साल यह करीब एक फीसदी ज्यादा है. इस वर्ष जिले में लगातार हुई बारिश के कारण परियोजना में जल भंडारण बढ़ गया है. इससे भविष्य में पीने और कृषि के लिए अतिरिक्त पानी उपलब्ध होगा। 

जिले में अगस्त से सितंबर तक की अवधि में बारिश की जोरदार मौजूदगी रही. सितंबर के अंत तक बारिश जारी रही. इसलिए जलस्तर में और वृद्धि हो रही है. इससे नदी नालों के साथ बड़ी परियोजनाओं और मध्यम परियोजनाओं का जलस्तर बढ़ गया है. वर्तमान में 56 परियोजनाओं में उपयोगी जल भण्डारण 89 है, जो पूरे भंडारण का 94 फीसदी है.

जिले की सबसे बड़ी परियोजना अपर वर्धा बांध का जल भंडारण 100 प्रतिशत तक पहुंच गया है. सात मध्यम परियोजनाओं में 79.37 प्रतिशत और 48 छोटी परियोजनाओं में 85.80 प्रतिशत जल भंडारण है। इनमें से कई मध्यम और लघु स्तर की परियोजनाएं ओवरफ्लो हो गई हैं।