logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

राजस्व कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का 9वां दिन, आज होगी बैठक, क्या निकलेगा समाधान?


अमरावती: जिले के 782 राजस्व कर्मचारी 15 जुलाई से हड़ताल पर हैं, जिससे राजस्व विभाग का कार्य बाधित है. मंगलवार को शासन स्तर से संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता की जाएगी. संगठन के अधिकारियों ने कहा है कि समाधान निकलने की संभावना है.

विभिन्न लंबित मांगों को लेकर महाराष्ट्र राज्य राजस्व कर्मचारी संघ द्वारा आंदोलन किया गया. इसके बाद भी सरकार द्वारा मांगें नहीं माने जाने पर जिला अध्यक्ष ब्रिजेश वस्तानी के नेतृत्व में सोमवार 15 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी गई. इसके कारण सभी तहसील कार्यालय, एसडीओ, कलेक्टर और विभागीय आयुक्त कार्यालय का काम ठप पड़ा है. इस बीच सरकार ने पत्र भेजकर कर्मचारियों पर दबाव बनाने की कोशिश की. लेकिन कर्मचारी आंदोलन पर अड़े हुए हैं.

मंगलवार को सरकार की ओर से संगठन के पदाधिकारियों को बैठक और चर्चा के लिए बुलाया गया है. इसमें संगठन के पांच पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. अधिकारियों और कर्मचारियों ने उम्मीद जताई है कि संगठन की मांगों पर मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री ठोस रुख अपनाकर निर्णय लेंगे.