logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: दो तेंदुओं की खुनी झड़प में मादा तेंदुए की मौत, महादेव खोरी जंगल की घटना


अमरावती: मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे अमरावती के महादेव खोरी क्षेत्र में दो तेंदुओं के बीच हुई भिड़ंत ने स्थानीय निवासियों में दहशत पैदा कर दी। स्थानीय लोगों  के अनुसार, दोनों तेंदुए बेहद आक्रामक तरीके से एक-दूसरे पर पंजे और दांतों से हमला कर रहे थे। इस दृश्य को देखकर भयभीत लोगों ने तुरंत वन विभाग के नियंत्रण कक्ष को सूचना दी।

जब तक वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तब तक नर तेंदुए ने मादा तेंदुए को मार डाला था। वन विभाग की टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पंचनामा किया और मादा तेंदुए के शव का इनकैमरा अंतिम संस्कार किया।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि महादेव खोरी का क्षेत्र घने जंगलों से घिरा हुआ है, और पिछले कुछ महीनों में यहां तेंदुओं की गतिविधियां बढ़ गई हैं। स्थानीय नागरिकों ने कई बार तेंदुओं को देखा है, और सीसीटीवी कैमरों में भी तेंदुओं के एक समूह को घूमते हुए कैद किया गया है।

इस घटना के बाद, स्थानीय निवासियों ने वन विभाग से अपील की है कि तेंदुओं के बढ़ते खतरे को देखते हुए सुरक्षा उपायों को लागू किया जाए ताकि तेंदुओं के गांव में प्रवेश को रोका जा सके। वन विभाग ने निवासियों को आश्वस्त किया है कि वे इस मामले की गंभीरता से समीक्षा करेंगे और आवश्यक कदम उठाएंगे।