logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

कोतवाली थाने के सामने खिलौना सेंटर में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर खाक कोई हताहत नहीं


अमरावती: शहर के जयस्तंभ और श्याम चौक के बीच, कोतवाली थाने के सामने एक खिलौना केंद्र में भीषण आग लग गई। इस आग में खिलौने व अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। अनुमान है कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब 19 अग्निशमन यंत्रो की मदद से आग पर काबू पाया। इस भयानक आग की लपटें महावितरण की बिजली लाइनों तक भी पहुंच गईं। ऊपर स्पार्किंग ने आग में घी डाल दिया। 

कृष्णानगर निवासी विजय बजाज का जयस्तंभ चौक-श्याम चौक रोड पर बजाज टॉय सेंटर है। रविवार शाम को दुकान की ऊपरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। मामला समझ में आने पर बजाज समेत कर्मचारी दुकान छोड़कर बाहर निकल गए। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। 

इसी समय आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया और ऊपरी मंजिल से निचली मंजिल तक फैल गई। इससे दुकान से आग की तेज लपटें निकलने लगीं। दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।

एक घंटे के अथक प्रयास के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखे खिलौने व अन्य सामग्री पूरी तरह जल गयी। इस आग से बगल का एक अन्य खिलौना केंद्र भी कुछ हद तक जल गया।