logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

बोरगांव धर्माले गांव के पास बस्ती में घुसी तेज रफ्तार कार, साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों का हाईवे पर रास्ता रोको प्रदर्शन


अमरावती: अमरावती-नागपुर हाईवे पर बोरगांव धर्माले गांव के पास एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे की बस्ती में घुस गई। इस घटना में घर के तीन लोग समय रहते बाहर निकलने से बाल-बाल बच गए। हालांकि, साइकिल पर आइसक्रीम बेच रहे एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। इस हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 53 पर रास्ता रोको आंदोलन किया, जिससे घंटों तक यातायात बाधित रहा।

ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन ऐसे हादसे होते हैं, जिससे उनकी जान-माल को लगातार खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन पर पुनर्वास का वादा पूरा न करने का आरोप लगाते हुए मांग की कि हाईवे निर्माण के समय उनके लिए स्वीकृत वैकल्पिक स्थान पर गांव को जल्द से जल्द बसाया जाए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस उपायुक्त सागर पाटिल ने मीडिया को बताया कि प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ देर की बातचीत के बाद हाईवे पर आंशिक रूप से यातायात शुरू कर दिया गया है।

नागरिकों की मांग है कि हाईवे किनारे दुर्घटनाएं रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, बोरगांव धर्माले के पुनर्वास की प्रक्रिया को तेज किया जाए और बस्ती की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। 

फिलहाल ग्रामीण प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं, जिससे हाईवे पर घंटों से जाम लगा हुआ है। इस आंदोलन के चलते यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर मौजूद हैं। स्थिति को सामान्य करने की कोशिश कर रही है।