logo_banner
Breaking
  • ⁕ कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का बड़ा दावा; कहा- देश में बनेगी लॉकडाउन जैसी स्थिति, पेट्रोल-डीजल एक दाम होंगे 150 पार; चुनाव आयोग को बताया भाजपा का दलाल ⁕
  • ⁕ भारत के दरवाजे पर पहुंचा इबोला वायरस! युगांडा से नागपुर आई व्यक्ति क्वारंटाइन, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादियों का हथियार निर्माण ठिकाना ध्वस्त, जंगल में दबा विस्फोटक सामग्री पुलिस ने की नष्ट ⁕
  • ⁕ Buldhana: डीज़ल संकट से भड़के किसान, नागपुर–पुणे–मुंबई हाईवे किया जाम; सड़क पर लगा वाहनों की कतारें ⁕
  • ⁕ बढ़ती तपिश से लोग बेहाल, लेकिन कूलर बाजार में बंपर उछाल; पिछले साल से तीन गुना ज्यादा बिक्री ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल गुडधे बने नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिम्मेदारी के लिए पार्टी को दिया धन्यवाद; कहा- सभी को साथ लेकर करूँगा काम ⁕
  • ⁕ Amravati: भीषण गर्मी के बीच शिवटेकड़ी जॉगिंग ट्रैक पर लगाए गए वाटर फॉगर्स, नागरिकों को मिली राहत ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Amravati

अमरावती के चित्रा चौक में युवक की हत्या, महिलाओं ने रवि राणा के घर पर बोला धावा, आरोपी को फांसी देने की मांग


अमरावती: मंगलवार की देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र के चित्रा चौक स्थित मैक्स मॉल के सामने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. वहीं, स्थनीय नागरिक आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर विधायक रवि राणा के घर पहुंच गए. 

मृतक का नाम गोलू उसरडे है. गोलू की झाड़ीपुरा में कटिंग की दुकान है और वह हर साल अमरावती शहर में सबसे बड़ी कावड़ यात्रा निकालता था. गोलू की हत्या के पीछे का सही कारण अभी भी अज्ञात है. 

वहीं, आज सुबह मसानगंज इलाके में सैकड़ों महिलाएं जमा हो गईं और राणा के घर पर धावा बोल दिया और आरोपी को ढूंढकर फांसी देने की मांग की.

इसके बाद रवि राणा ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि आरोपी जल्द नहीं पकड़ा गया तो वह खुद थाने के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे. तब जाकर महिलाएं शांत हुईं.