logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Amravati

अब्दुल सत्तार का प्रहार प्रमुख पर तंज, राजकुमार पटेल से मिलकर बोले- ये मीठा है, वह कडु है


अमरावती: राज्य के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार ने प्रहार प्रमुख और पूर्व मंत्री बच्चू कडु पर बड़ा हमला बोला है। गुरुवार को मेलघाट विधायक राजकुमार पटेल से मुलाकात के बाद पत्रकरो से बात करते हुए कहा कि, "ये मीठा है, वह कडु है।" इसी के साथ उन्होंने कहा कि, कडु ही बता सकते हैं कि, उनके नाम में कड़वाहट क्यों हैं।  
दरअसल, सत्तर एक दिन के मेलघाट दौरे पर हैं। अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने धरणी तहसील के साद्राबाडी पहुंचे। रात भर एक किसान के रहने के बाद उन्होंने पूरे गांव का भ्रमण किया और ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्या जानने का प्रयास किया। इस दौरान उनके साथ क्षेत्र के विधायक राजकुमार पटेल भी मौजूद थे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। 

वहीं अपने बयान पर बवाल होते देख उन्होंने स्पष्टीकरण भी दिया। उन्होंने कहा, "मेरे बयान का कोई अलग राजनीतिक अर्थ नहीं है। बच्चू के नाम के आखिर में कडू लिखा जाता है। हमारे पटेल प्यारे राजकुमार हैं। मैंने दोनों में फर्क बताया। महाराष्ट्र में, बच्चा कडू प्रहार संगठन के नेता हैं। महाराष्ट्र में उनका काम अच्छा है। लेकिन वे ही बता सकते हैं कि उनके नाम में कडु क्यों है।"

इसके बाद सत्तर ने कहा, "बच्चू कडू ज्यादा नाराज नहीं रह सकते हैं। वह गरीबों की आवाज उठाने वाले शख्स हैं। शायद ही कोई उन पर टिप्पणी कर सकता है, क्योंकि वे ही हैं जो इतने सारे लोगों पर मुश्किल टिप्पणी करते हैं।"

ज्ञात हो कि, उद्धव ठाकरे सरकार से बगावत करने के दौरान बच्चू कडू ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का खुलकर समर्थन दिया था। हालांकि, जब सरकार का गठन हुआ और मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, उसमें कडु का नाम नहीं था। मंत्री नहीं बनाए जाने के कारण कडु ने सार्वजनिक तौर पर अपनी नाराजगी जताई थी। हालांकि, उन्होंने सीएम शिंदे के दिए वादे पर भरोसा होने की बात कही थी। 

यह भी पढ़ें: