logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

किसानों को सहायता देने अगर नियम भी बदलना पड़ा तो बदलेंगे, मेलघाट में प्रभावितो से मिलने का बाद बोले कृषि मंत्री सत्तार


मेलघाट: बाढ़ प्रभावित मेलघाट दौरे पर पहुंचे कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि, "बाढ़ से प्रभावित किसानों को सहायता देने के लिया सरकार लगातार काम कर रही है। किसानों को रहता देने के लिए हम कर कदम उठा रहे हैं। अगर इसके लिए हमें नियम भी बदलना पड़ा तो उसे भी करेंगे।" गुरुवार को अपने दौरे के दौरान पीड़ितों से मिलने के बाद सत्तार\ ने यह बात कही। 

कृषि विभाग ने 'मेरा एक दिन किसानों के साथ' योजना की पहल की है। जिसके तहत कृषि मंत्री हर जिले के एक गांव में पूरा दिन बिताएंगे। इसी क्रम में बुधवार को सत्तार धरनी तहसील के साद्राबाडी पहुंचे। जहां वह गांव के किसान शैलेंद्र सावलकर के घर पर रुके । वहां पहुंचने के बाद उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और विभिन्न विषयों की जानकारी ली। इसी तरह गुरुवार की सुबह सावलकर व अन्य किसानों से चर्चा कर कृषि समस्याओं व आवश्यक उपायों पर चर्चा की। 

हर घर में जाकर जानी समस्या

उन्होंने गांव के हर घर में जाकर ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्या जानने का प्रयास किया। भारी बारिश से मेलघाट में भी किसानों को काफी नुकसान हुआ है। किसानों को अब समर्थन की जरूरत है। इससे पहले अमरावती दौरे के दौरान हमने तुरंत पंचनामा पूरा करने का आदेश दिया था। कोई भी किसान सहायता से वंचित न रहे इसके निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री को किसानों से बहुत लगाव

कृषि मंत्री ने कहा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को किसानों से बेहद लगाव है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि, योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। तीस दिन की इस गतिविधि के बाद हम कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों से चर्चा करेंगे। सत्तर के दौरे के दौरान मेलघाट विधायक राजकुमार पटेल भी मौजूद रहे।