logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: आरपीएफ कर्मी का सराहनीय कार्य, की चलती ट्रेन में चढ़ते एक बच्चे की मदद, वीडियो वायरल


अमरावती: अमरावती जिले के बडनेरा रेलवे स्टेशन पर एक बच्चा चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान एक रेलवे पुलिसकर्मी की नजर बच्चे पर पड़ी. इस पुलिसकर्मी ने तुरंत बच्चे को उठाया और उसे ट्रेन चढ़ा दिया, जिससे एक अप्रिय घटना होने से टल गई. यह सारी घटना रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

दरअसल, हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस अमरावती बडनेरा रेलवे स्टेशन पर रुकी. तभी एक परिवार अपने बच्चे के साथ चलती ट्रेन पकड़ रहा था. इसमें बच्चा पिछे छूट गया और वह स्वयं ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था. तभी वहां मौजूद पुलिसकर्मी गौतम सिरसाट और सुनील कडू ने यह देखकर पहले बच्चे के पिता को चलती ट्रेन में चढ़ा दिया. इसके बाद वह अपनी जान की परवाह किए बिना बच्चे को गोद में लेकर दौड़े और उसे ट्रेन में बिठाया. इस तरह यहां एक बड़ा हादसा होने से टल गया. वहीं इस घटना का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

देखें वीडियो: