logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: मोर्शी व एमपी पुलिस की कार्रवाई, साढ़े 4 लाख की गावरानी शराब नष्ट


मोर्शी: महाशिवरात्रि की पार्श्वभूमि पर मोर्शी तथा आठनेर पुलिस ने रविवार को गावरानी शराब के अड्डों को ध्वस्त किया. 22 ड्रम में रखी साढ़े 4 लाख रुपयों की शराब जगह पर ही पुलिस ने नष्ट की. इस कार्रवाई से अवैध गया. शराब विक्रेताओं में हड़कंप व्याप्त है.

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सतपुडा पहाड़ियों के तट पर बसे श्री क्षेत्र सालबर्डी में महाशिवरात्रि निमित्त महाराष्ट्र तथा मध्यप्रदेश की सीमा पर हर वर्ष यात्रा होती है. यहां छोटे महादेव का दर्शन करने लाखों भक्त पहुंचते हैं. कुछ लोग मौजमस्ती के लिए भी पहुंचते हैं. सालबर्डी की यात्रा शुरू होने के पूर्व संग्रहण किया जाता है. मोर्शी पुलिस तथा एमपी की आठनेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एमपी सीमा क्षेत्र के झुंनकारी, पाटनाका तथा सालबर्डी गांव में गावरानी शराब के अड्डों को नष्ट किया गया. 

गावरानी शराब भट्टी पर 22 बड़े ड्रम में रखी 4 लाख 50 हजार की शराब व महुआ नष्ट किया. एसपी अविनाश बारगले व एसडीपीओ डा. नीलेश पांडे के मार्गदर्शन में मोर्शी के पीआई श्रीराम लांबाडे, पुलिस राजू धुर्वे, योगेश सांभारे, सुमित पेठीकर, मंगेश श्रीराव तथा अरुण चव्हाण ने मध्यप्रदेश पुलिस के साथ कार्रवाई की.