logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

प्रशासन ने की बातचीत, नहीं निकला कोई समाधान, चौथे दिन भी नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल जारी


अमरावती: सातवें वेतन आयोग का बकाया और महंगाई भत्ते का बकाया जल्द दिलाने के लिए नगर निगम कर्मचारी, मजदूर संघ ने 14 मई से हड़ताल पर है. गुरुवार को भी प्रशासन की ओर से हड़ताली कर्मचारियों से बातचीत की गई. लेकिन कोई समाधान नहीं निकलने पर हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया. इसलिए गुरुवार को भी पूरे दिन काम बंद रहा. इस बीच नगर निगम कमिश्नर ने चेतावनी दी है कि अगर हड़ताल वापस नहीं ली गई तो प्रशासन 'नो वर्क नो पे' का फैसला लेगा.

नगर निगम कर्मचारी, मजदूर संघ ने प्रशासन को संगठन की भूमिका तो समझाई, लेकिन दूसरी ओर न केवल आर्थिक स्थिति, बल्कि प्रशासन की ओर से यह भी सवाल उठाया गया कि संगठन की तीन चरणों की मांग को कैसे माना जाए .

एक बार फिर प्रशासन की ओर से संगठन के सामने वित्तीय स्थिति रखी गई. लेकिन कोई समाधान नहीं निकला. इसलिए कर्मचारियों ने शाम छह बजे तक नगर निगम मुख्यालय के सामने एकत्र होकर हड़ताल जारी रखी. हड़ताल आज शुक्रवार को भी जारी है.