logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Amravati

Amravati: कर्नाटक से अमरावती आया 10 लाख का मिलावटी खोवा जब्त, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्रवाई


अमरावती: अमरावती में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने लगभग 10 लाख रुपये मूल्य का 3500 किलो ग्राम मिलावटी खोवा जब्त किया है। यह मिलावटी खोवा कर्नाटक से अमरावती लाया गया था।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी गजानन गोरे को सूचना मिली कि शहर में कर्नाटक और गुजरात से भारी मात्रा में अवैध और मिलावटी खाद्य सामग्री पहुंची है. गुरुवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने सहायक आयुक्त रामभाऊ चौवन के मार्गदर्शन में शहर के ओल्ड बायपास रोड पर चैतन्य कॉलोनी क्षेत्र में दिनेश रामराव नागपुरे के गोदाम पर छापा मारा। यहां उन्हें करीब 10 लाख रुपये का नकली खोवा मिला। विभाग ने सारा माल जब्त कर लिया।   

खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप सूर्यवंशी, जिला डेयरी विभाग विनोद पाठक, पशुधन विकास अधिकारी तुषार गावंडे और फ्रेजरपुरा पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों ने यह कार्रवाई की।