logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: करीब डेढ़ महीने बाद टमाटर के दाम हुए 50 रुपये प्रति किलो, आवक बढ़ने से कीमत में तेजी से गिरावट


अमरावती: लगभग डेढ़ महीने से टमाटर की कीमत आसमान छू रही थी. 150 से 200 रुपये प्रति किलो तक होने के कारण आम उपभोक्ताओं को एक पाव टमाटर खरीदने के लिए 40 से 50 रुपये चुकाने पड़ रहे थे. लेकिन अब जब बारिश बंद हो गई है तो पिछले तीन-चार दिनों से अमरावती के बाजार में टमाटर के माल की आवक दोगुनी हो गई है, जिससे टमाटर के बाजार भाव काफी हद तक कम हो गए है.

उपभोक्ताओं ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया है कि जिस टमाटर को एक सप्ताह पहले कम से कम 150 रुपये से 160 रुपये प्रति किलोग्राम पर खरीदना पड़ता था, उसकी कीमत अब घटकर 50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.

पिछले साल, बड़े पैमाने पर टमाटर किसानों ने रोपण में कटौती की थी, जिससे राजस्व में गिरावट आई और परिणामस्वरूप बाजार में कीमतें आसमान छूने लगीं.

एक महीने पहले टमाटर की कीमत 600 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी. वहीं, पिछले सप्ताह 160 से 200 रुपये प्रति किलो थी. टमाटर के दाम बढ़ने से आम आदमी का खाना बनाने का बजट बिगड़ गया है. दैनिक आहार से टमाटर गायब हो गया था.