logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

चार साल बाद शुरू हुआ चिखलदरा में बन रहे भारत के सबसे लंबे स्काई ब्रिज का काम, विधायक केवलराम काले ने किया निरीक्षण, छह महीने में काम पूरा होने का अनुमान


अमरावती: मेलघाट के विधायक केवलराम काले ने विदर्भ के स्वर्ग कहे जाने वाले चिखलदरा पर्यटन स्थल के हरिकेन पॉइंट पर स्काईवॉक पर सिडको द्वारा किए जा रहे कार्य का निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिडको अधिकारियों को जल्द से जल्द काम पूरा करने का आदेश दिया। विधायक काले स्काईवॉक का दौरा किया और अधिकारियों से चल रहे कार्य के बारे में जानकारी ली। 

चार साल बाद स्काईवॉक पर काम फिर से शुरू हुआ है। इस स्काईवॉक का 72 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है। राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की आपत्ति के बाद जुलाई 2021 से काम रुका हुआ था। चिखलदरा में प्रस्तावित स्काईवॉक अभी भी निर्माणाधीन है। 

यह स्काईवॉक 407 मीटर लंबा और 1,500 फीट ऊंचा होगा। इसमें कुल 14 केबल बिछाई जाएंगी। यह स्काईवॉक भारत का सबसे लंबा स्काईवॉक है। यह कार्य अगले छह महीने में पूरा होने की उम्मीद है।