logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: सोयाबीन, कपास के बाद तुअर की कीमतों में आई गिरावट, तीन दिन में 300 रुपये तक गिरा दाम


अमरावती: कपास और सोयाबीन की कीमत ने किसानों को निराश किया। लेकिन तुअर की कीमत 10,201 रुपये से ऊपर पहुंचने से तुअर उत्पादक किसानों को राहत मिली थी। अब फिर जैसे-जैसे बाजार में तुअर की फसल बाजार में आना शुरू हुई, वैसे-वैसे तुअर ने भी रिवर्स गियर लगाना शुरू कर दिया है और पिछले तीन दिनों में कीमत 300 रुपये तक गिर गई है, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

बुधवार को अमरावती एपीएमसी में 10,201 क्विंटल की कीमत गिरकर 9,901 रुपये होने से किसान असमंजस में हैं। जबकि राहत के तौर पर उम्मीद थी कि कम से कम तुअर की कीमत 12,000 रुपये तक पहुंच जाएगी। इसी बीच बेमौसम बारिश से तुअर को भारी नुकसान हुआ। इसके कारण उत्पादन में कमी की आशंका होने पर भी बाजार में तुअर की कीमत बढ़ गयी। 

अमरावती कृषि उपज बाजार समिति में तुअर को सबसे अधिक कीमत 10,625 रुपये प्रति टन मिली। परंतु स्थिर न रह सकी। कुछ समय तक 10,200 रुपये पर स्थिर रहने वाली तुअर मंगलवार को गिरकर 9,951 रुपये प्रति क्विंटल और फिर बुधवार को 9,901 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गई। जिससे आय 11 हजार 461 क्विंटल पहुंच गई है।