logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

अमरावती कांग्रेस में सब ठीक नहीं! पोस्टरों-बैनरों से गायब हुई विधायक सुलभा खोडके 


अमरावती: अमरावती कांग्रेस में सब सही नहीं चल रहा है। पार्टी में गुटबाजी चरम पर आती दिख रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले अमरावती दौरे पर हैं। इस दौरे के दौरान वलगांव पैलेस में मार्ग पर रॉयल कांग्रेस की ओर से अल्पसंख्यक बैठक का आयोजन किया गया है। इस शहर में कांग्रेस जन प्रतिनिधि के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि, शहर की विधायक सुलभा खोडके को इस आयोजन से पूरी तरह बाहर रखा गया है. इतना ही नहीं, निमंत्रण पत्र में सुलभा खोड़के के नाम को भी नजरअंदाज किया गया है। 

उल्लेखनीय है कि, सुलभा खोडके ने पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में काम किया था, एक बार रांका की टिकट पर बडनेरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता था। वह पिछले 10 साल से कांग्रेस में सक्रिय हैं। वर्ष 2014 में, उन्होंने बडनेरा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा लेकिन इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्हें वर्ष 2019 में अमरावती विधनसभा सीट से चुनाव लड़ा और विधायक बनकर विधानसभा पहुंची। 

सुनील देशमुख की वापसी के बाद बढ़ी उपेक्षा 

सुलभा खोडके ने देवेंद्र फडणवीस सरकार में राज्य मंत्री रहे सुनील देशमुख को हराया था। ज्ञात हो कि, सुनील 2014 के पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। हालांकि, 2020 में वह दोबारा कांग्रेस में शामिल हुए। देशमुख के वापसी के बाद खोडके को पार्टी में साइडलाइन किया जाने लगा है। वहीं पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर और खोडके के बीच सब सही नहीं चल रहा है।

यह भी पढ़ें:

  • Amravati: महिला अस्पताल के शिशु वार्ड लगी आग, सभी बच्चे सुरक्षित