logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अमरावती शहर में लगी सभी होर्डिंग्स की होगी जांच, अब तक 221 अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ हुई कार्रवाई


अमरावती: अमरावती में मनपा ने मानसून पूर्व तैयारी शुरू कर दी है। घाटकोपर की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए प्रशासन ने अवैध होर्डिंग्स के साथ ही नालों की सफाई, क्षतिग्रस्त इमारतों को नोटिस जारी करने और सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। 

मनपा आयुक्त डाॅ देवीदास पवार ने मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा की और शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स को जल्द से जल्द हटाने और स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने का निर्देश दिया है। 

13 मई को मुंबई के घाटकोपर में एक होर्डिंग्स गिरने से बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई थी और आर्थिक नुकसान हुआ था। इस घटना के बाद मनपा आयुक्त ने अमरावती शहर में होर्डिंग्स के कारण होने वाली ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया। मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक  हुई। 

इस बैठक में मनपा आयुक्त ने निर्देश दिए कि शहर और हाईवे पर लगे होर्डिंग का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराया जाए, साथ ही अवैध होर्डिंग हटाए जाएं और संबंधित के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। आयुक्त ने निर्देश दिये कि तेज हवाओं जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान होर्डिंग्स  के आसपास कोई खड़ा न रहे तथा इस संबंध में जन जागरूकता पैदा की जाये.