logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amaravati: चांदूर बाजार में भीषण सड़क हादसा, दो कारों के बीच जोरदार टक्कर, 4 लोग गंभीर रूप से घायल


अमरावती: जिले के चांदूर बाजार में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो कारों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।  

यह हादसा अमरावती-चांदूर बाजार मार्ग पर बेसखेडा फाटे के पास हुआ। एक कार चांदूर बाजार से अमरावती की ओर आ रही थी, जबकि दूसरी कार अमरावती से चांदूर बाजार की तरफ जा रही थी। दोनों कारों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनके एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

घायलों में अभिष जगन्नाथ राऊत, उनकी पत्नी और तीन वर्षीय बेटा, तथा आदिनाथ यादवराव भोगे शामिल हैं। अभिष राऊत अपने परिवार के साथ अमरावती से चांदूर बाजार जा रहे थे, जबकि आदिनाथ भोगे चांदूर बाजार से अमरावती लौट रहे थे।

हादसे के बाद घायलों को त्वरित उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ था, लेकिन पुलिस की तत्परता से यातायात पुनः सामान्य हो गया।