logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

आंबेडकर को मिला ओवैसी का साथ, बढ़ेगी भाजपा और कांग्रेस की मुश्किलें


अमरावती: मतदान के दिन जैसे जैसे करीब आते जा रहे हैं, अमरावती लोकसभा सीट पर चुनाव रोमांचक होता जा रहा है। निर्दलीय चुनाव लड़ रहे डॉक्टर आंबेडकर के पोते आनंदराव आंबेडकर को असद्दुद्दीन ओवैसी का साथ मिल गया है। ओवैसी ने अगामी चुनाव में आंबेडकर का समर्थन करने का ऐलान कर दिया है।

ओवैसी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर के पोते, श्री आनंदराज अम्बेडकर, अमरावती से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।  मुझे उन्हें एआईएमआईएम पार्टी के समर्थन की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।'  मैं अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को उनकी जीत के लिए काम करने की सलाह देता हूं।

ज्ञात हो कि, आंबेडकर ने ओवैसी से समर्थन मांगा था, जिसपर यह एआईएमआईएम प्रमुख ने यह निर्णय लिया। वहीं इसके पहले ओवैसी के सांसद इम्तियाज जलील ने आंबेडकर से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की थी। 

लोकसभा सीट पर मुकाबला हुआ रोमांचक

अमरावती लोकसभा सीट पर भाजपा ने नवनीत राणा टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस से बलवंत वानखेड़े ताल ठोक रहे है। कांग्रेस और भाजपा के बाद प्रहार के उम्मीद्वार दिनेश बूब भी चुनावी मैदान में हैं। वहीं अब आंबेडकर को ओवैसी का साथ मिलने के बाद चुनाव बेहद रोमांचक हो गया है।