logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: 3 फरवरी को "राष्ट्र समर्था देवी अहिल्या की पुण्यगाथा" नाटक, 45 कलाकार करेंगे अहिल्यादेवी का जीवन प्रदर्शित


अमरावती: पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिजन्म शताब्दी के मौके पर विश्व मांगल्य सभा द्वारा अमरावती में पहली बार "राष्ट्र समर्था देवी अहिल्या की पुण्यगाथा" नाटक का आयोजन किया जा रहा है।

यह भव्य नाटक 3 फरवरी 2025 को सायं 6 बजे संत ज्ञानेश्वर सांस्कृतिक भवन में प्रस्तुत किया जाएगा। विश्व मांगल्य सभा ने अमरावती वासियों से इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है। विश्वमांगल्य सभा, जो कि महिलाओं के लिए एक राष्ट्रीय संगठन है, इसके मार्गदर्शक पं. पू. जितेंद्रनाथ स्वामी महाराज हैं।

इस सभा का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और संस्कारी बनाना है, ताकि वे अपने परिवार और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।इस नाटक में 45 से अधिक कलाकार भाग लेंगे, जो अहिल्यादेवी होलकर के जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को दर्शाएंगे।

यह नाटक अमरावती वासियों के लिए एक अनमोल अवसर होगा, जिसमें वे पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी के जीवन को नजदीक से देख सकेंगे।यह नाटक पहले बनारस में प्रस्तुत हुआ था और अब देश के 51 स्थानों पर इसे दिखाने की योजना है।

अमरावती में इस नाटक का आयोजन एक खास Aअवसर है, और नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे इस कार्यक्रम में भाग लें।