logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amaravati: बाजार में संतरों की बहार, रोजाना लगभग 1 हज़ार क्रेट संतरो की बिक्री शुरू


अमरावती: विदर्भ के रसीले संतरे अपनी खास खट्टे-मीठे स्वाद के लिए देश भर में मशहूर हैं। नागपुर के बाद, अमरावती जिले में संतरों का सबसे अधिक उत्पादन होता है। मृग बहार के तहत तैयार हुए संतरे अब बाजार में पहुंचने लगे हैं।

अमरावती बाजार समिति में हर दिन लगभग 1,000 क्रेट संतरों की आवक हो रही है। फिलहाल, संतरों का भाव 600 से 1,000 रूपए  प्रति क्रेट तक मिल रहा है। व्यापारियों की माने तो इस साल भारी मात्रा में फलों के गिरने से संतरे के उत्पादन में कुछ कमी आई है।

हालांकि, इसका ज्यादा असर बाजार पर नहीं पड़ा है, क्योंकि संतरों की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। किसानों को अभी तक उचित दाम मिल रहे हैं, जिससे व्यापार सामान्य रूप से चल रहा है।

फल व्यापारियों का कहना है कि आने वाले हफ्तों में बाजार में संतरों की आवक और बढ़ने की उम्मीद है। इससे किसानों और व्यापारियों दोनों को फायदा होगा।