logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: युवक से 1.50 लाख की जालसाजी, पुलिस में मामला दर्ज


अमरावती: ऑनलाइन ठगी करने वाले नित नई जुगत लगा रहे हैं. इसी क्रम में शहर के एक युवक को मोबाइल पर लिंक भेजकर 30 फिल्मों का पुनरावलोकन करने पर 1000 से 1500 रुपए मिलने का झांसा देकर 1.50 लाख रुपए से ठग लिया. गाड़गे नगर पुलिस ने इस प्रकरण में साइबर क्राइम का मामला दर्ज किया है.

हजार रुपए मिलते ही प्रलोभन का शिकार

नवजीवन कालोनी निवासी इशांत भास्करराव दहाट (33) ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि 10 दिसंबर 2022 को उसके मोबाइल पर टेलीग्राम आईडी अनिशा एन 3 से एक लिंक प्राप्त हुई इस अज्ञात टेलीग्राम धारक ने झांसा दिया कि 30 फिल्मों का पुनरावलोकन करना है. उसके लिए हर फिल्म के पुनरावलोकन पर 1000 से 1500 रुपए ऑनलाइन मिलेंगे. इसके लिए टेलीग्रामधारक ने इशांत दहाट को तो वेबसाइट पर अपना अकाउंट ओपन करने को कहा. 

झांसे में आये इशांत ने 3 दिसंबर 2022 को प्रस्तुत वेबसाइट पर अपना अकाउंट शुरू किया. आरोपी ने इशांत को 30 फिल्मों का पुनरावलोकन करने को कहा. शुरुआत में इशांत ने यह प्रक्रिया पूरी की. जिससे उसके बैंक अकाउंट में 1000 रुपए ट्रान्सफर हुए बैठे-बैठे अपने अकाउंट में कैश जमा हो जाने के कारण लालच में आये इशांत दहाट से टेलीग्राम धारक के कहने पर 1 लाख 50 हजार 147 रुपए की रकम ऑनलाइन ट्रान्सफर की.

और 3 लाख मांगने से भंडाफोड़

यह रकम ट्रान्सफर करने के बाद आरोपी टेलीग्राम धारक ने दोबारा 3 लाख रुपए ट्रान्सफर करने को कहा. यहीं पर इशांत दहाट को संदेह हुआ कि उसके साथ जालसाजी की जा रही है, तब उसने टेलीग्राम धारक से 1 लाख 50 हजार 47 रुपए लौटाने की मांग की, लेकिन कोई प्रतिसाद नहीं मिला. जिसके कारण इशांत दहाट ने साइबर पुलिस स्टेशन में इसकी रिपोर्ट लिखाई. मामला 2 लाख रुपए से कम होने के कारण साइबर पुलिस ने जांच के लिए इसे गाड़गे नगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया. गाड़गे नगर पुलिस ने 12 फरवरी को शाम 6.30 बजे अज्ञात टेलीग्राम धारक के खिलाफ जालसाजी व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.