logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: 3 जुआ अड्डों से 10 आरोपी गिरफ्तार, सीपी स्क्वाड की कार्रवाई


अमरावती: शहर के अवैध व्यवसाय पर विशेष दल पुलिस की कार्रवाई मुहिम शुरू की गई है. पुलिस ने नागपुरी गेट, फ्रेजरपुरा और भातकुली थाना परिसर में चल रहे 3 जुआ अड्डों पर छापामार कार्रवाई की. पुलिस ने तीनों कार्रवाई में 10 आरोपियों को हिरासत में लेकर हजारों रुपए का माल जब्त किया है. नागपुरी गेट थाने से महज 300 मीटर दूरी पर पठान चौक-कमेला ग्राउड में बडे पैमाने पर चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस ने छापा मारा. 

यहां अब्दुल फारुख अब्दुल गनी जुआ चला रहा था. पुलिस ने छापामार कार्रवाई करके जुआ अड्डे से आरोपी सैयद साजीद सैयद रफिक, शेर खान हुसैन खान, प्रवीण विजयराव नागपुरे, मनीष बाबराव वेलुकार, साबीर शहा रेहमान शहा और अंसार शहा रज्जाक शाह को हिरासत में लिया गया. आरोपियों से 13 हजार रुपए का माल जब्त किया, इसके अलवा फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के चवरे मार्केट में आरोपी प्रकाश शितुले और निखील वानखडे जुआ खेल रहे थे, पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर 5 हजार रुपए का माल जब्त किया है।

वहीं भातकुली थाना क्षेत्र के शांति नगर परिसर में आरोपी दीपक ठाकरे वरली मटका जुआ चला रहा था. पुलिस ने दीपक ठाकरे को गिरफ्तार कर उसके पास से हजारों रुपए का माल जब्त किया. सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।