logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: जिले के 12 बैंकों ने नहीं शुरू किया ऋण बांटना, किसानों ने कार्य प्रणाली पर उठाया सवाल


अमरावती: खरीफ सीजन के दौरान किसानों को बीज सहित अन्य साहित्य के लिए सरकार ने जिले के 21 बैंको को अधिकृत किया है। जहां से किसान फसल कर्ज ले सकते हैं। इन 21 बैंकों में से केवल सात बैंकों ने फसल ऋण का वितरण शुरू किया है, जबकि अन्य 12 बैंकों ने अब तक ऋण वितरित नहीं किया है। जिसके कारण किसानों के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। किसान सवाल उठ रहा है कि इन बैंकों से कर्ज वितरण कब शुरू होगा?

जिला केंद्रीय सहकारी बैंक ऋण वितरण में अव्वल है और यह बैंक अब तक 85 प्रतिशत ऋण वितरित कर लक्ष्य तक पहुंच चुका है। जिला प्रशासन ने लीड बैंक के नेतृत्व में 11 राष्ट्रीयकृत, 8 निजी और दो जिला बैंकों समेत 21 बैंकों को खरीफ और रबी के लिए 2 हजार 100 करोड़ का ऋण बांटने की योजना बनाई है। इसमें खरीफ के लिए 2 लाख 2 हजार 340 किसानों को 1600 करोड़ का ऋण वितरित किया जाना था।

खरीफ ऋण वितरण 1 अप्रैल 2024 से शुरू हुआ है। 11 राष्ट्रीयकृत बैंकों में से केवल छह बैंकों ने 11 फीसदी ऋण बांटे हैं। वहीं 8 निजी बैंकों में से केवल एक बैंक को ऋण आवंटन का काम शुरू किया है। ऐसे आठ बैंकों ने ऋण वितरण शुरू कर दिया है और 12 बैंकों का ऋण वितरण दो माह बाद भी नहीं मिल पाया है।