logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: आपदा प्रबंधन के लिए 300 'आपदा मित्र' तैयार, जिला कलेक्टर आशीष येरेकर ने की पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील


अमरावती: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं और रिहायशी इलाकों में पानी घुसने की खबरें आ रही हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए अमरावती जिला प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। जिले में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए 300 'आपदा मित्रों' को तैनात किया गया है। इसके साथ ही, जिला खोज एवं बचाव दल (Resue Team) और एनडीआरएफ (NDRF) की दो टुकड़ियों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

बाढ़ और मौसम का अनुमान देखकर ही करें यात्रा
अमरावती के जिला कलेक्टर आशीष येरेकर ने नागरिकों और पर्यटकों से खास अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग मौसम विभाग के अनुमान और बाढ़ की स्थिति का जायजा लेकर ही पर्यटन के लिए बाहर निकलें। जिला कलेक्टर ने सख्त हिदायत दी है कि लोग खतरनाक झरनों (Waterfalls) और ऐसी जगहों पर जाने से बचें जहां जान का खतरा हो सकता है।

कम समय में ज्यादा बारिश की आशंका
जिला कलेक्टर आशीष येरेकर ने बताया कि इस बार बेहद कम समय में बहुत ज्यादा बारिश होने की प्रवृत्ति (Pattern) देखी जा रही है, जिससे अचानक बाढ़ की स्थिति बन सकती है। इसलिए सभी नागरिकों को लगातार सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की आवश्यकता है।