logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: 5 महिलाओं के आभूषण उडाने वाली 4 महिलाएं गिरफ्तार


बडनेरा: महिला चोरों का गिरोह समय-समय पर अमरावती में सक्रिय हो जाता है। यह टोली विविध सार्वजनिक स्थलों पर अपने हाथ की सफाई दिखाकर चोरी करती है। इसी तरह बडनेरा के कनकेश्वरी के प‍्रवचन का समापन के दौरान 5 महिलाओं के आभूषण चुराने का मामला सामने आया। जब मामले को लेकर शोरशराबा हुआ तो बडनेरा पुलिस ने यवतमाल से आई एक के बाद एक 4 महिला आरोपियों के गिरोह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिलाओं के पास से 2 लाख 40 हजार रूपए के आभूषण भी जब्त किए है। 

2.40 लाख के आभूषण जब्त

बडनेरा थाना क्षेत्र के झिरी मंदिर के परिसर में एक सप्ताह से मां कनकेश्वरी का प्रवचन जारी था। रविवार को प्रवचन के समापन के बाद महाप्रसाद हुआ। इस दौरान महिलाओं की भीड काफी इकट्टा हुई। तब वर्षा घयार नामक महिला के गले से मंगलसूत्र अज्ञात आरोपियों ने चोरी कर लिया। उसी दौरान प्र‍वचन में शामिल पार्वती सरोदे के गले से 2 ग्राम सोने का मंगलसूत्र, शीला साहू के गले से 20 ग्राम सोने का लॉकेट, कमोधिनी अग्रवाल के गले से 18 ग्राम सोने की चेन व उषा जयस्वाल के गले से 10 ग्राम सोने की चेन ऐसा कुल 5 तोला सोना चोरी कर लिया था। 

इसी बीच चोरी होने की जानकारी को लेकर शोर मच गया। इसी दौरान मंडप से एक के बाद एक ऐसी 4 महिलाएं चोरी से निकलते हुए दिखाई दी, जिन्हें पकड लिया। बडनेरा पुलिस ने यवतमाल निवासी आरोपी सिंधु खराडे, लता धुर्वे, पंचफुल तिनडे, तरूना खंडारकर नामक 4 संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर उनसे 2 लाख 40 हजार रूपए के जेवरात जब्त कर लिए है। बडनेरा पुलिस ने 4महिला आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।