logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: जिले में टीबी के 56 और कुष्ठ रोग के 60 नए मरीज मिले


अमरावती: जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था के माध्यम से कुष्ठ और टीबी के रोगियों की तलाश जारी है। अभियान के तहत 13 से 20 सितंबर के बीच जिले के 11 लाख 47 हजार 82 नागरिकों की जांच की गई। इसमें टीबी के 3 हजार 863 संदिग्ध मरीज मिले। इनमें से 2,444 मरीजों ने अपने थूक के नमूने का परीक्षण किया है। 1,093 लोगों के एक्स-रे लिए गए। इस बात की जानकारी क्षय रोग अधिकारी डाॅ. रमेश बंसोड़ ने दी।

टीम ने जिले के 5 लाख 26 हजार 250 घरों में से 3 लाख 12 हजार 129 परिवारों का दौरा किया। इस कुष्ठ जांच अभियान में 7,314 संदिग्ध मरीज हैं। 2,786 मरीजों की जांच की जा चुकी है। कुष्ठ विभाग के सहायक निदेशक अंकुश शिरासथ ने बताया कि 60 पॉजिटिव मरीजों का इलाज दवा से किया जा चुका है।