logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: अमरावती जिले में नौ महीनों में 60 नाबालिग कुंवारी माताओं की डिलीवरी


अमरावती: अमरावती ज़िला सामान्य अस्पताल में जनवरी से सितंबर तक नौ महीने की अवधि के दौरान 18 साल से कम उम्र की 60 नाबालिग लड़कियों के बच्चों को जन्म देने की चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।

ये बच्चियां इतनी कम उम्र में ही माँ बन गईं। चौंकाने वाली जानकारी यह भी है कि ये लड़कियाँ यौन शोषण और बाल विवाह के कारण कुंवारी माँ बन गई हैं। अस्पताल प्रशासन ने इन लड़कियों के बारे में पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग को भी जानकारी दी है।

अमरावती ज़िले का मेलघाट एक आदिवासी बहुल इलाका है। आज भी यहां कई सरकारी योजनाएँ नहीं पहुँच पाई हैं। शिक्षा का भी यहाँ भारी अभाव है और आज भी यहां के आदिवासी इलाकों में बाल विवाह की दर ज़्यादा देखी जाती है।