logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: चार महीने में 7.23 लाख महिलाओं ने किया एसटी से सफर, 2.5 करोड़ की हुई आय


अमरावती: राज्य सरकार ने बजट पेश करने के दौरान राज्य परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को 50 प्रतिशत की छूट का ऐलान किया था। सरकार ने जब से झूट का ऐलान किया है, तब से एसटी की बसों में महिलाओं की संख्या में जोरदार वृद्धि हुई है। अमरावती विभाग में पिछले चार महीने में 7.23 लाख महिलाओं ने सफर किया है, इस औरन निगम को 2 कोटी 4 लाख 65 हजार 773 रुपये की आमदनी हुई है। 

अमरावती जिले में एसटी के आठ डिपो हैं। जिसमें अमरावती, बडनेरा, मोर्शी, वरुड, परतवाड़ा, चांदूर बाजार, चांदूर रेलवे, दर्यापुर हैं। इन सभी आठ डिपो से 7 लाख 23 हजार 844 महिलाओं ने बस से यात्रा की है। इससे एसटी निगम को 2 करोड़ 4 लाख 65 हजार 773 रुपये की आय प्राप्त हुई है।

पिछले चार महीनों में जितनी आई हुई है। उतनी ही एसटी विभाग ने राज्य सरकार से इनकम सब्सिडी के तौर पर इतनी ही रकम की मांग की गई है। दरअसल, सरकार ने ऐलान किया था कि, इस योजना से जितना घटा होगा उसकी भरपाई सरकार द्वारा की जाएगी। एसटी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले चार महीनों में महिला यात्रियों की संख्या में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।