logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अमरावती 9 लोग साइकिल से अयोध्या के लिए रवाना, प्राणप्रतिष्ठा समारोह में लेंगे भाग, करेंगे एक हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा


अमरावती: 22 जनवरी को अयेध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है. इस भव्य समारोह में शामिल होने के लिए अमरावती से 9 राम भक्त मंगलवार सुबह 10 बजे साइकिल से अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं. इस अवसर पर कालीमाता मंदिर ट्रस्ट के शक्ति महाराज, पूर्व राज्य मंत्री जगदीश गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्री रामभक्तों को रवाना किया।

साइकिल चालकों का नेतृत्व मेजर राजेंद्र सिंह कर रहे हैं. इसमें दीपक दुबे, समीर मानेकर, सूरज ठाकुर, दीपक पाली, रितिक पाली, राजा चौधरी, शिवकांत बद्रे अन्ना, नरेश अन्ना शामिल हुए।

ये राम भक्त अयेध्या जाने से पहले अमरावती शहर के मुख्य मार्ग से गुजरे, फिर महुली जहांगीर नंदगापेव पेठ से गुजरे और फिर मोर्शी होते हुए मध्य प्रदेश की ओर बढ़े।