logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Amravati

Amravati: ब्रेक फेल होने से बेकाबू हुई बस, समाधान कॉर्नर के पास दुकान में घुसी; बड़ा हादसा टला


अमरावती: अमरावती जिले के धामणगांव में बस के अचानक ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कुऱ्हा से धामणगांव की ओर आ रही एक बस समाधान कॉर्नर के पास मोड़ लेते समय अनियंत्रित हो गई और सीधे महेश रॉय की दुकान से जा टकराई। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस जब समाधान कॉर्नर के पास मोड़ ले रही थी, तभी अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए। चालक ने बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन नियंत्रण नहीं होने के कारण बस सीधे दुकान में जा घुसी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घटना की चर्चा पूरे परिसर में होने लगी।

गनीमत रही कि जिस समय बस दुकान से टकराई, उस दौरान कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल दुकान को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।