logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: दर्यापुर तहसील में बड़ा हादसा, खेत में खाद ले जाता युवक नदी में बहा


अमरावती: जिले के दर्यापुर तहसील के येवढा में बड़ी दुर्घटना हुई है। जहां खेत में खाद ले जाता एक 35 वर्षीय युवक शहनूर नदी में बह गया। युवक की पहचान समीउल्लाह खान जहागीर खान के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ की टीम पहुंची और युवक की खोज शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, युवक मंगलवार सुबह सात बजे घर से खाद लेकर खेत की तरफ जा रहा था। शाहनूर बांध प्रशासन द्वारा बिना किसी सूचना के पानी छोड़े जाने के कारण नदी में पानी का बहाव बढ़ गया। जिसमें युवक बह गया। घटना की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और बह गए युवकों की तलाश शुरू कर दी है. जिला प्रशासन की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और ग्रामीणों की मदद से नदी में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन अभी तक यह युवक नहीं मिला है।

घटना के लिए प्रशासन जिम्मेदार 

सामाजिक कार्यकर्ता नकुल सोंताके ने इस हादसे के लिए प्रशासन को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि, " गांव के चारों ओर शाहनूर नदी है। तत्कालीन पालकमंत्री यशोमती ठाकुर और विधायक बलवंत वानखड़े ने भी इस नदी पर पुल के निर्माण का भूमिपूजन किया था, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। सोंताके ने गंभीर आरोप लगाया है कि बांध प्रशासन द्वारा बिना कोई पूर्व सूचना दिए पानी छोड़े जाने के कारण युवक बह गया। उन्होंने मांग की है कि जिला प्रशासन इस मामले में हस्तक्षेप कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि हर चीज का श्रेय लेने वाले विधायक बलवंत वानखड़े अब इस युवक की मौत की जिम्मेदारी लें। इसी के साथ उन्होंने बहे युवक के परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है।