logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: तेज रफ़्तार ट्रेक्टर-ट्रॉली पलटी, दबने से एक की मौत; दो जख्मी 


अमरावती: तेज रफ़्तार से जारहे ट्रैक्टर से चालक का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर के निचे आने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो है। मृतक की पहचान दिनेश पचारे (24, बेलोरा) निवासी के रूप में की गई है। यह हादसा सुबह चांदूर बाजार-मोर्शी हाईवे 353J पर स्थित सुरभि बार एंड रेस्टोरेंट के पास हुई। 

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चांदूर बाजार से रिद्धपुर गांव की ओर तेज गति से जा रही थी। जैसे ही ट्रेक्टर मोर्शी रोड स्थित सुरभि बार एंड रेस्टोरेंट के पास पहुंचा चालक का संतुलन छूट गया और ट्रैक्टर व ट्राली हाईवे के नीचे पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर के निचे दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवक बाल-बाल बच गए। 

घटना की जानकारी मिलते ही चांदूर बाजार पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को सीधा किया और पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।  हादसे के कारण सड़क पर ट्रैफिक जाम हो गया, जिसके बाद पुलिस ने काफी देर बाद सुचारु कराया।