logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर फिर हादसा, एक की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल


अमरावती: मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे एक चार पहिया वाहन अनियंत्रण होकर डीवाईडर से टकरा गया. इस दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक ड्राइवर मोहम्मद शकील (36, बांदा, उत्तर प्रदेश) है. जबकि निसार खान (48, उत्तर प्रदेश), शमसु कलाम (42) और ताराकांत दास (26) सभी उड़ीसा के निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उड़ीसा राज्य के निसार खान नेक्सा ओडी 02 बीवी 0701 से मुंबई से अपने मुलगांव कटक जा रहे थे. इसी दौरान समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर सावला-निंभोरा बोडखा चैनल नंबर 91/900 के पास शनिवार को लगभग 10:30 बजे हादसा हो गया. घायलों को पहले यहां के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाद में उन्हें इलाज के लिए अमरावती के अस्पताल भेजा गया. ड्राइवर को झपकी लगने से हादसा होने का अनुमान व्यक्त किया गया है।