logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Amravati

Amravati: शादी के बाद पत्नी को लेकर जारहे दूल्हे का हुआ एक्सीडेंट, गंभीर रूप से घायल


अमरावती: शादी के बाद पत्नी को घर ले जा रहे युवक का एक्सीडेंट हो गया। इस दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए दरियापुर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। घायल युवक का नाम राजू पाटके (ग्राम घड़ा, दरियापुर) निवासी के रूप में हुई है। वहीं इस हादसे में दुल्हन को कोई चोट नहीं आई है। 

12 फ़रवरी को ही युवक की शादी हुई थी। बिदाई के बाद युवक दो पहिया से अपनी पत्नी को लेकर अपने घर निकला। जैसे ही वह दरियापुर से असेगाव मार्ग पर रामगांव कांटे के पास पहुंचा सामने से आती दूसरी दो पहिया से उससे जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में राजू पाटके गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घटना की जानकारी मिलते ही शिवसेना शिंदे समूह के जिला प्रमुख गोपाल अर्बत और उनके साथी अतुल सगने तुरंत अपने निजी वाहन से मौके पर पहुंचे और मौके से घायल राजू पाटके को इलाज के लिए दरियापुर के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे इलाज के लिए अमरावती जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही खल्लर पुलिस पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर दोनों दोपहिया को जब्त कर लिया है। आगे की जांच अभी जारी है।