logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: धानोरा-मुरूमगांव मार्ग पर हादसा, नाले में गिरने से बची बस


धानोरा: धानोरा-मुरूमगांव मार्ग यह इस क्षेत्र के लोगों के लिये मृत्यु का जंजाल बनते नजर आ रहा है। बावजूद इसके संबंधित विभाग कुंभकरण की नींद में सोया हुआ है। शुक्रवार को सडक के गड्डों के चलते रापनि की बस नाले में गिरने से बाल-बाल बच गयी। लेकिन इस घटना से बस में सवार यात्रियों की रोंगटे खडे हो गये थे। यह घटना दोपहर 1 बजे के दौरान घटी। बता दे कि, बस में 7 यात्रि समेत चालक और परिचालक सवार थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एम। एच। 40 एन-9544 क्रमांक की बस में चालक ताराचंद खैरकर और परिचालक गौतम गेडाम के साथ करीब 7 यात्रि सवार होकर मुरूमगांव से गडचिरोली की ओर आ रहे थे। इसी बीच धानोरा तहसील मुख्यालय समीपस्थ पहुंचते ही सडक के गड्डों के चलते बस अनियंत्रित हो गयी। और नाले के पुलिया पर चढ गयी। लेकिन बस नाले के निचे गिरने से बाल-बाल बच गये। लेकिन इस घटना से बस में सवार चालक, परिचालक समेत यात्रियों के रोंगटे खडे गये। 

बता दे कि, उक्त मार्ग पुरी तरह खस्ताहाल होकर अब तक अनेक बार दुर्घटनाएं हुई है। हाल ही में इस मार्ग पर एक ग्रामसेवक की कार अनियंत्रित होकर सडक किनारे पेड से जा टकराई। जिसमें ग्रामसेवक घायल हो गया। आए दिन दुर्घटनाएं होने के बाद भी संबंधित विभाग मार्ग की मरम्मत नहीं करने से क्षेत्र के नागरिकों में विभाग के प्रति तीव्र रोष व्याप्त है।