logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: सरकारी नौकरी के बहाने ठगने वाले आरोपी दिल्ली से अरेस्ट


अमरावती: सरकारी विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 40 लाख की ठगी के आरोपियों की गाडगे नगर पुलिस ने दिल्ली के उत्तम नगर से गिरफ्तार किया है. जिसके पास से नकद रकम सहित 13 लाख का माल जब्त किया है. आरोपी अनिल उदय गौतम ऊर्फ माथुर है. वह दिल्ली के उत्तम नगर निवासी है, उसे बड़े ही योजना बद्ध तरीके और स्थानीय सायबर पुलिस की मदद से दिल्ली से हिरासत में लेकर स्थानीय जिला अदालत में पेश किया गया. 

कोर्ट ने माथुर को 30 जनवरी तक पीसीआर में रखने के आदेश दिए है .इस मामले में गाडगे नगर थाना क्षेत्र के प्रवीण नगर निवासी व मोर्शी निवासी आरोपी आपस में रिश्तेदार है, मोर्शी के आरोपी की मुख्य आरोपी माथुर से पहचान थी, जो इस ठगबाजी का मास्टर माइंड बताया जाता है. मामला उजागर होने पर उसने स्वयं के दूर्घटना से मौत हो जाने की अफवा भी उत्तम नगर में फैलाई थी. पता चला है की अपने शिकार को सरकारी विभाग में नौकरी के बहाने लाखों रुपए लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र और ट्रेनिंग भी दी जाती.