logo_banner
Breaking
  • ⁕ Yavatmal: ACB की बड़ी करवाई, रिश्वत लेते दो अधिकारी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में दो धारदार तलवारें लेकर दहशत फैलाने वाले शख्स को पुलिस ने दबोचा ⁕
  • ⁕ Gondia: उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय अजित पवार के अस्थि कलश का गोंदिया में भावुक दर्शन, कोरणी घाट पर होगा अस्थि विसर्जन ⁕
  • ⁕ Bhandara:कांग्रेस को झटका, ओबीसी जिलाध्यक्ष शंकर राऊत ने भाजपा में किया प्रवेश ⁕
  • ⁕ Bhandara: किसानों का पटाखा फोड़ आंदोलन, धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाने की मांग ⁕
  • ⁕ नई दिल्ली में दिवंगत अजित पवार की श्रद्धांजली सभा, सांसद प्रफुल्ल पटेल ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ में जल्दबाजी को लेकर दिया जवाब ⁕
  • ⁕ मनपा के अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक; मनपा के बाहर किया जोरदार आंदोलन, एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: ACP भारत गायकवाड़ ने पत्नी और भतीजे की गोली मार की हत्या, फिर की खुदखुशी


अमरावती: शहर में सहायक पुलिस आयुक्त पद पर तैनात भारत गायकवाड़ ने अपनी पत्नी और भतीजे की गोली मार दी। इसके बाद खुद भी खुदखुशी कर ली। यह घटना सोमवार तड़के पुणे के बानेर में हुई। इस घटना में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। जब यह वारदात हुई इस समय घर में एसीपी के दोनों बेटे और माँ भी घर में मौजूद थे।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को भारत गायकवाड़ (57) अपने परिजनों से मिलने के लिए पुणे पहुंचे थे। सोमवार तड़के साढ़े तीन बजे के करीब गायकवाड़ ने अपनी निजी पिस्तौल से अपनी पत्नी मोनी गायकवाड़ (44) के सिर पर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही दूसरे कमरे में मौजूद बेटा और भतीजा दीपक गायकवाड़ (35) दरवाजा खोलकर कमरे में दाखिल हुए।

जैसे ही दोनों अंदर गए, एसीपी ने अपने भतीजे को गोली मार दी। गोली सीधे दीपक के सीने में लगी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद गायकवाड़ ने खुद को गोली मार ली। घटना की जानकारी तुरंत चतुरश्रृंगी पुलिस स्टेशन को दी है। जानकारी मिलते ही पुणे पुलिस के बड़े अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। हालांकि, पुलिस  ने इतनी बड़ी वारदात को क्यों अंजाम दिया है। यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस से सभी शवों का पंचनामा कर आगे की जांच शुरू कर दी है।