logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: गौन खनिज पर कार्रवाई दल पर हमला, पटवारी की शर्ट फाडी


अमरावती: अवैध गौन खनिज पर कार्रवाई करनेवाले दल को एक व्यक्ति द्वारा रोका गया तथा पटवारी की शर्ट फाड़ दी गई। यह घटना दत्तपुर पुलिस स्टेशन अंतर्गत धामनगांव रेलवे स्टेशन पर एलआईसी कार्यालय के पास हुई। घटना की रिपोर्ट बोरगांव निस्ताने के पटवारी आकाश दिंगबर चव्हाण (30, धामनगांव रेलवे) ने शनिवार 24 जून को दत्तापुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। 

इसके मुताबिक पुलिस ने आरोपी आकाश दीपक भेंडे (31, धामनगांव रेलवे) के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और धमकी देने की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। पटवारी चव्हाण मंडल अधिकारी प्रकाश बमनोट के अधीनस्थ खनिज कार्रवाई की ड्यूटी पर जाने का इंतजार कर रहे थे। इस बीच, आकाश भेंडे ने पटवारी चव्हाण पर हमला किया, उनकी शर्ट फाड़ दी और उन्हें धमकी देने का आरोप पटवारी चव्हाण ने शिकायत में किया है।