logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: 12 दिन बाद भारी बारिश, किसानों को राहत; शहर में जलभराव, राजापेठ अंडरपास फिर पानी में डूबा


अमरावती: मंगलवार सुबह शुरू हुई भारी बारिश ने पिछले 12 दिनों से गर्मी से जूझ रहे नागरिकों को राहत दी। यह बारिश ज़िले के किसानों के लिए संजीवनी साबित हुई। सोयाबीन और कपास समेत खरीफ की फसलें पानी की कमी से मुरझाने लगी थीं। ऐसे समय में हुई भारी बारिश ने फसलों को नया जीवन दिया।

हालांकि, शहर के कई इलाकों में यह बारिश परेशानी का सबब बनी। बड़े और छोटे नालों के उफान पर होने से सड़कों पर पानी जमा हो गया। राजापेठ अंडरपास में घुटनों तक पानी जमा होने से वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्कूल के समय में कई दोपहिया वाहन पानी में फंस गए। बच्चों को स्कूल छोड़ने आई एक महिला का दोपहिया वाहन पानी में फंस गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

स्थानीय नागरिकों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हर बार बारिश होने पर यहाँ दो से तीन फीट पानी जमा हो जाता है, फिर भी नगर निगम कोई स्थायी उपाय नहीं कर रहा है। नागरिकों ने मांग की कि नगर निगम के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहकर यातायात को डायवर्ट करें और जलभराव के दौरान जलमग्न सड़कों को अस्थायी रूप से बंद करें। इस बीच, यशोदानगर इलाके में स्थिति और गंभीर हो गई, जहाँ सड़कों पर पानी बहता दिखाई दिया।