logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दुपहिया में लगी आग, एक युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल


अमरावती: सावरडी के निकट रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हाईवे से अपने गांव लौट रहे बाइक सवार दो लोगों को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान शिवनगांव फतेहपुर निवासी राहुल संजय दिवारे (26) और घायल की पहचान शिवनगांव फतेहपुर निवासी रोशन गजानन पांडे (25) के रूप में हुई है। घटना के बाद काफी देर तक यातायात बाधित रहा।

राहुल और रोशन सोमवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरावती से अपने गांव शिवनगांव फतेहपुर दोपहिया वाहन पर जा रहे थे। सावरडी में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास अचानक पीछे से तेज रफ्तार वाहन आया और उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में राहुल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और रोशन घायल हो गया। दुर्घटना के बाद उनकी बाइक में आग लग गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर नांदगांव पेठ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा कर घायल रोशन को तुरंत इलाज के लिए जिला सामान्य अस्पताल भेजा। 

दुर्घटना देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ लोगों ने बचाव कार्य किया। इस बीच, ट्रैफिक जाम के कारण काफी देर तक यातायात बाधित रहा। नांदगांव पेठ पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, घायल को अस्पताल पहुंचाया और यातायात सुचारू कराया। इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।