logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: बाजार में बढ़ी आमों की आवक, दामों में गिरावट


Amravati News: इस बार बाजार में आम की जबरदस्त आवक हुई है। अमरावती शहर में कृषि उपज समिति के फल बाजार में हर दिन आवक बढ़ने से कीमतों में गिरावट आई है। अमरावती में बैगन फल्ली और अन्य आम की खूब बिक्री हो रही है।  

आम के लिए अनुकूल वातावरण बनने से इस साल आम के उत्पादन में जबरदस्त वृद्धि हुई है। जिससे इस बारे बाजार में आम काफी नजर आ रहा है। अमरावती शहर में कृषि उपज समिति के फल बाजार में आवक बढ़ने से आम की कीमतों में गिरावट आई है. सबसे ज्यादा बिकने वाले बैगनपल्ली आम के ट्रक हर दिन बिक्री के लिए आ रहे हैं। गुणवत्ता के आधार पर आम की थोक बाजार में कीमत 30 से 45 रुपये प्रति किलो है। लेकिन, खुदरा में इसे दोगुनी, तिगुनी कीमत पर बेचा जा रहा है।

रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण आम का स्वाद और गुणवत्ता अच्छी नहीं है. दूसरी ओर, उत्पादन में वृद्धि के कारण, अधिक सामान बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। कीमतें पिछले साल जितनी ही हैं. इस साल पूरे जून तक लोगों को आम का स्वाद मिलेगा।  हालांकि 15 जून के बाद इसमें कमी आएगी। बैगनपल्ली आम के 5 से 7 टन क्षमता के कई ट्रक आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से अमरावती शहर में बिक्री के लिए आ रहे हैं।

इसके साथ ही शहर में रत्नागिरी से हापुस आम की आवक भी बढ़ गई है.हापुस आम की कीमत फ़िलहाल  600 से 800 रुपये प्रति दर्जन है.  केवल मुंबई और  आंध्र प्रदेश ही नहीं बल्कि उत्तर भारत से भी आम की आवक होने लगी है।