logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: एटीएम से चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार


अमरावती: एटीएम फोड़कर उससे पैसे चोरी करने वाले गिरोध का भंडाफोड़ अमरावती पुलिस ने किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम उत्तर प्रदेश के संदीप कुमार रामबरन वर्मा (28), गुजरात के अमोल रावसाहेब पाटेकर (24) और जलगांव के योगेश महेंद्र परदेशी (22) हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह क्राइम ब्रांच की एक टीम हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों को खोलापुरी गेट पुलिस के पास लेकर लौट रही थी। रास्ते में टीम को उस्मानिया मस्जिद के पास तीन युवक संदिग्ध हालत में घूमते दिखे।

जैसे ही टीम पूछताछ के लिए उनके पास पहुंची तो तीनों भाग गए। टीम ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उनके पास लोहे की क्लिप, स्क्रू, फेवीक्विक, धागे के बंडल जैसी सामग्री मिली। इसलिए टीम ने उससे गहन पूछताछ की। इस दौरान उसने बताया कि वह मशीन के रोलर को लोहे की क्लिप से ब्लॉक कर एटीएम से पैसे चुरा रहे थे।

इसके साथ ही उन्होंने टीम को बताया कि उक्त आयरन क्लिप उस्मानिया मस्जिद के सामने चित्रा चौक पर आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के एटीएम मशीनों में लगा हुआ है। इसके बाद टीम ने संबंधित बैंक के मैनेजर को इसकी जानकारी दी। इसके बाद कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया। जांच में पता चला है कि इन तीनों ने भुसावल में भी इसी तरह से एटीएम से पैसे निकाले हैं।