logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: लडकी से दुष्कर्म का प्रयास


शिरजगाव कस्बा: थानाक्षेत्र के ग्राम कारंजा बहिरम में एक किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म के प्रयास का मामला शनिवार की शाम 7 बजे पुलिस थाने में दर्ज हुआ। पीड़िता की मां ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की मां अपने बेटे के साथ खेत में गेहूं की कटाई के लिए गई थी जबकि उसकी दोनों बेटी घर पर मौजूद थी। इस बीच चांदूर बाजार तहसील के ग्राम कल्होडी निवासी रोशन निर्मले (25) पीड़िता के घर पहुंचा। 

रोशन ने पीड़िता की छोटी बहन को चॉकलेट के लिए दुकान पर भेज दिया। एकांत का मौका पाकर रोशन ने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने रोशन के चंगुल से स्वयं को किसी तरह छुड़ा कर पड़ोसी की मदद मांगी। मामला बिगड़ता देख रोशन घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।