logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, घटिया बीज बेंचने पर 47 कृषि केंद्रों के लाइसेंस निलंबित, सात में मामला दर्ज


अमरावती: अमरावती जिले में कृषि विभाग द्वारा गठित टीमों की जांच में बीज के घटिया सैंपल मिलने पर कृषि विभाग ने कार्रवाई की है।   47 कृषि केंद्रों के लाइसेंस निलंबित किया गया है , साथ ही  सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

यह सुनिश्चित करने के लिए कि किसानों को  गुणवत्तापूर्ण बीज, रासायनिक उर्वरक और कीटनाशक मिले, जिला और तहसील  स्तर पर टीमों और निरीक्षकों द्वारा सैंपल  लिए जाते हैं। पिछले साल के सीजन में बीज के 1191 नमूने, रासायनिक उर्वरकों के 582 नमूने और कीटनाशकों के 10 नमूने लिए गए थे. 83 नमूने अप्रमाणित पाए जाने पर न्यायालय में मामला दायर किया गया है।

कृषि विभाग ने बताया कि बीज के चार और खाद के तीन मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. इसके अलावा जांच में 16 बीजों के नमूने भी गलत पाए गए।  रासायनिक उर्वरकों के 17 और कीटनाशकों के 14 सहित कुल 47 लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।   

कृषि विभाग द्वारा गठित टीमों ने खरीफ एवं रबी सीजन के अनुसार कृषि सेवा केन्द्रों एवं विक्रेताओं के गोदामों से बीज, रासायनिक उर्वरकों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे। इनमें से कुछ नमूने घटिया निकले।  इसलिए ये कार्रवाई की गई है।