logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: बेमौसम बारिश से किसानों को बड़ा नुकसान, 5000 हेक्टर फसल हुई बर्बाद


अमरावती: जिले में पिछले 2 दिनों से हो रही बेमौसम बारिश से भारी नुकसान हुआ है। धामणगांव रेलवे और भातकुली तहसील में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। लगातार दो दिनों से ओलावृष्टि और बारिश की वजह से पूरी फसल तबाह हो गई है। जिला परिषद स्कूल की छत तक तेज हवा के झोंकों से उड़ गए है, जिससे इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के सामने भी संकट है।   

बारिश और ओलावृष्टि यहां गोभी, गन्ना, तिल और प्याज की फसल को नुकसान हुआ है। गेहूं, चना और प्याज की फसल  पूरी तरह से तैयार हो चुकी थी, लेकिन इस मौसम  ने किसानों की म्हणत पर ही पानी फेर दिया है। दो दिन की बारिश में जिले के अंदर की 5000 हजार एकड़ की फसल बर्बाद हो गई। 

प्याज की फसल पूरी तरह बर्बाद 

दो दिन से लगातार बारिश के कारण प्याज की फसल को बड़ा नुक्सान हुआ है। बारिश और ओलावृष्टि से प्याज की खेती पूरी तरह बर्बाद हो गई है। धामणगांव और भातकुली तहसील में किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इसी के साथ संतरा की फसल को भी बहुत नुकसान हुआ है। 

बिजली गिरने से दो की मौत 

जिले में बेमौसम बारिश, अतिवृष्टि और बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं 1000 से ज्यादा घर तबाह हो गए हैं। इसी के साथ जिला परिषद् की कई स्कूल भी बारिश और तूफ़ान से टूट गए। इस दौरान कई मवेशियों की मौत हो गई।

किसानों ने सहायता देने की मांग 

जिले के कई हिस्सों में फिर से भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई, लगातार हो रही बेमौसम बारिश ने तो पहले ही किसानों की मुश्किलें बढ़ाई है वहीं अब ओलावृष्टि से और भी परेशानी बढ़ गई है। इस करने वाले किसानों को सबसे ज्यादा नुक्सान हुआ है। किसानों ने सरकार से अनुरोध किया है कि नुकसान  का पंचनामा कराने के बाद तत्काल सहायता प्रदान  की जाए।