logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार की मौत, जरुड से बेनोडा मार्ग पर हादसा


वरुड: वरुड से अमरावती राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोनी फाटे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक सदाशिव वामनराव वानखड़े (बहाडा) है।   पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार रात वरूड से अमरावती राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोनी फाटे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर से दुपहिया वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

हादसे की सूचना पर नागरिक मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल को एम्बुलेंस से वरूड के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीण अस्पताल में इलाज के बाद, सदाशिव को आगे के इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही सदाशिव की मौत हो गई। ग्रामीण अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रवीण वानखड़े की शिकायत पर वरुड पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना की आगे की जांच जरुड थाने के जमादार सुनील अकोलकर, नंदकिशोर गवते कर रहे हैं।