logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: कपास पर लाल्या, बदली से तुअर और चने पर मर रोग का प्रकोप


अमरावती: इस वर्ष खरीफ सीजन में कपास की फसल पर लाल नामक रोग लगने से कपास की फसल ख़राब हुई। वहीं, पिछले पखवाड़े से पहले ही घने कोहरे के कारण खड़े तुअर की फसल मुरझाने लगी। इसके चलते तुअर के बंजर होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इसके कारण उत्पादकता कमी देखी जा रही है।

तिवसा तहसील में मारडा, अंजनवती, भिवापुर, बोरडा, हसनापुर, दुर्गवाड़ा, धारवाड़ा, कौंडन्यापुर, जहांगीरपुर, वंडली, छिंदवाड़ी क्षत्रों में चना बहुत होने के बाद भी फसल पर मर नाम की बीमारी लग गई है. गेहूं की फसल में तांबेरा नामक रोग लगने की आशंका है। 

इस साल लगातार बादल छाए रहने के कारण किसानों की फसलों की हालत काफी खराब है. किसानों को फसल उगाने के लिए बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य मंजूरियों का खर्च तो उठाना ही पड़ता है। खेती करना इतना मुश्किल हो गया है ये सिर्फ किसान जानते हैं. इस क्षेत्र के सभी किसानों की मांग है कि सरकार किसानों की सभी फसलों का निरीक्षण करे और उन्हें आर्थिक सहायता दे.